06 June, 2026 (Saturday)

Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

नया पीएमओ बिल्डिंग ‘सेवा-तीर्थ’ में आज मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई है।
केरल सरकार ने नाम बदलने का दिया प्रस्ताव
24 जून, 2024 को केरल विधानसभा में राज्य का आधिकारिक नाम बदलने की मांग पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया था और केन्द्र सरकार से नाम बदलने की अपील की थी। केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है इसे बीजेपी की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहे है।
पहले भी नाम बदलने का दे चुके हैं प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार, केरल का आधिकारिक नाम बदलने के लिए अगस्त 2023 में भी विधानसभा में प्रस्ताव पास गया था, लेकिन गृहमंत्रालय द्वारा प्रस्ताव वापस कर दिया था, तथा इसमें कुछ तकनीकी बदलाव के भी सुझाव दिया गया था।
आजादी के समय से ही केरलम की मांग
केरल सरकार ने बताया कि मलयालम भाषा में राज्य को केरलम कहा जाता है। राज्य का नाम बदलने की मांग स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही उठती रही है। उन्होंने बताया कि संविधान के पहली अनुसूची में भी केरल लिखा गया है, जबकि राज्य के लोग लंबे समय से केरलम राज्य की मांग करते रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *