02 October, 2026 (Friday)

हे भगवान! ट्रेन के इंजन से साड़ी बांधकर पटरियों पर डांस करने लगी महिला, Video वायरल हुआ तो यूजर्स ने लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला को ट्रेन के इंजन से साड़ी बांधकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के सामने साड़ी का पल्लू इंजन से बांधकर बॉलीवुड स्टाइल में डांस करती नजर आती है। यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से फैला और लोगों ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।
एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Nalanda_index नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला साड़ी और सनग्लासेस पहने रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिखाई देती है। उसके पीछे एक खड़ी ट्रेन है। वह अपनी साड़ी के पल्लू का एक सिरा ट्रेन के इंजन से जोड़ती है, फिर कुछ कदम आगे बढ़कर गाने पर लिप-सिंक करते हुए डांस शुरू कर देती है। चेहरे पर नाटकीय भाव, ट्रेन की तरफ इशारे और अतिरंजित अदाएं-पूरा सीन बॉलीवुड फिल्मों के रोमांटिक ट्रेन सिक्वेंस की नकल जैसा लगता है। पल्लू इंजन से जुड़ा रहता है, जबकि महिला आगे-पीछे मूवमेंट करती है।

यूजर्स ने लगाई फटकार
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “रील बनाने की होड़ लोगों को सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी दिवालिया बना रही है। कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी समझ, शर्म और जिम्मेदारी तक दांव पर लगाने लगे हैं। कभी-कभी लगता है, कैमरा चालू होते ही इंसानियत बंद हो जाती है।” लोगों ने इस स्टंट की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह खड़े होकर वीडियो बनाना जान जोखिम में डालने जैसा है। एक यूजर ने लिखा, “कृपया इस वीडियो की जांच करें और उचित कार्रवाई करें।” दूसरे ने टिप्पणी की कि लाइक्स और व्यूज के लिए लोग कितना नीचे गिर सकते हैं। कई ने रेलवे अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने कहा, “फिल्मों में स्टंटमैन और सुरक्षा टीम होती है, यहां तो आम आदमी अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।” कुछ ने हास्यपूर्ण टिप्पणियां भी कीं, लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाएं नकारात्मक और चिंता भरी हैं।

रील कल्चर का नशा
सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स की होड़ में लोग रोजाना जोखिम भरे स्टंट करते दिख रहे हैं। पहले भी ट्रेन की छत पर डांस, ट्रैक पर लेटकर वीडियो या प्लेटफॉर्म पर खतरनाक पोज वाले कई मामले सामने आ चुके हैं। इस नवीनतम वीडियो ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि क्या रील के लिए इतनी हद तक जाना जायज है। कई कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि बॉलीवुड सीन की नकल करते हुए असली खतरा भूलना समझदारी नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed