अधिकारी गण विशेष रुचि पूर्वक कार्य करें तो निश्चित रूप से सार्थक परिणाम होंगे-मा0अध्यक्ष
कुशीनगर। मा0अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0 प्र0 की अध्यक्षता में मंडलायुक्त/ जिलाधिकारी गण के साथ एजेंडा बिंदुओं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी।
मा0 अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा स्वामित्व योजना की समीक्षा दौरान सभी को निर्देशित किया गया कि माँ0 प्रधानमंत्री जी,व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है इसके लिए सभी जनपद के जिलाधिकारी गण अभी से तैयारी कर लें, उन्होंने बताया कि पूर्वी उ0प्र0 के जनपदों में 10-10 ग्राम पंचायतों का घरौनी प्रमाणपत्र तैयार करने हेतु पूर्व में ही निर्देश दिए गए हैं जिसकी जनपदवार समीक्षा कर डाटा उपलब्ध न कराने वाले जनपदों के जिलाधिकारी गण से सीधे वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मानव सम्पदा पोर्टल पर कार्मिकों का विवरण फीडिंग की समीक्षा दौरान अधिकांस जनपदों में कार्मिकों का सेवापुस्तिका का सत्यापन लम्बित पाया गया, जिसमे खराब प्रगति वाले जनपद के अधिकारियों को बारीकी से समीक्षा कर लेने की अपेक्षा की गई। इसी प्रकार खतौनी के सत्यापन/ मैपिंग की समीक्षा दौरान एक -जनपद के प्रगति को रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये इस कार्य मे लग कर पूर्ण कर लेने का निर्देश दिए गए। एंटी भू-माफिया की समीक्षा दौरान अधिक छेत्रफल का अतिक्रमण किये जाने तथा अतिक्रमण मुक्त की कार्यवाही वहुत कम पाए जाने पर सम्बन्धित जनपद के अधिकारियों को शीघ्र शत प्रतिशत अतिक्रमण मुक्त कर लेने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए। राजस्व वादों के निस्तारण में 5 वर्ष से अधिक के मामलों को शीघ्र निस्तारण किये जाने का निर्देश दिए गए जिसमे सर्वाधिक मामले में जनपद बलिया, प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर सहित अन्य जनपद के मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से वार्ता कर इस कार्य मे विशेष रुचि लेकर निस्तारित करने का निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, नजूल भूमि, सहित अन्य विन्दुओं की विधिवत समीक्षा की गई।
कुशीनगर एनआइसी में उक्त समीक्षा दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, भूलेख से जाकिर, एओ कलेक्ट्रेट,सहित राकेश गौतम व अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।
