06 June, 2026 (Saturday)

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए बांटी गई जिम्मेदारी तैयारी बैठक

गुरवलिया बाजार, कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ के निमित्त तैयारी बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारियां सुपुर्द की गई। मंगलवार को उक्त गांव के
गरभू ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यज्ञाचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि
आगामी 28 फरवरी से 8 मार्च तक प्रस्तावित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ अयोध्याधाम की ख्यातिलब्ध रामलीला मंडली रामएकबाल दास के निर्देशन में रामलीला का मंचन करेगी। प्रवचन के लिए कथावाचक से बात चल रही है। बैठक में सर्वसम्मति से जितेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष व भरत कुशवाहा व संजय राय को उपाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल, पांच कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इस दौरान रमाकांत पाण्डेय प्रधान रामबिहारी राय, पूर्व प्रधान रामचंद्र राय, केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, दुर्गेश खरवार, विनोद शर्मा, उपेंद्र आर्य, सुरेंद्र गुप्ता, विनय सिंह, सत्येंद्र तिवारी विश्वनाथ प्रसाद, जगन्नाथ तिवारी, भगवती तिवारी, रमाशंकर तिवारी, कन्हैया गुप्ता, धुरखेलि कनौजिया, दहारी चौहान, राजकुमार कुशवाहा, केदार प्रसाद दिलीप खरवार, संतोष खरवार, सुदर्शन आर्य आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *