06 June, 2026 (Saturday)

मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की हत्या, 6 महीने पहले की थी शादी, बोटैनिकल गार्डन के पास लहूलुहान मिला शव

नोएडा में एक मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की धारदार हथियार से वारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक शौचालय में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम युवती से शादी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में पड़ा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान 27 साल के राधे चौहान के रूप में हुई। वह सेक्टर-55 की झुग्गी बस्ती में रहता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के गले पर चाकू के निशान हैं। युवक पूरी तरह लहुलुहान हालत में था। पुलिस को मृतक की जेब और शौचालय से दो अलग अलग चाकू मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। हालांकि, मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का आदी था।

6 महीने से पहले की थी मुस्लिक लड़की से शादी 

युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम लड़की शहनाज से शादी की थी। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों सहमति से ही साथ रहते थे। उनके पास शादी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस हर पहलु पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक ने पहले भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। वह करीब दो महीने से घर से बाहर था। वह फुटपाथ पर ही सोता था। उसके परिजन फिलहाल बादलपुर में रह रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed