22 October, 2026 (Thursday)

विधायक,जिलाधिकारी ने सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत बालिकाओं को निशुल्क प्रदान की गयी साइकिल

श्रावस्ती   । गुरुवार को विकास भवन कैंपस में श्रम विभाग द्वारा संत रविदास शिक्षा सहायता भेजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट  में अध्ययनरत 28 बालिकाओं को निशुल्क  लेडीज साइकिल  माननीय विधायक श्री रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी टी0 के0 शिबु,मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रदान किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि   देश एवं प्रदेश  सरकार गरीबों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है । श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक की बेटी जो 10 वी  व 12वी उत्तीर्ण कर लिया है अगली कक्षा में पढ़ने के लिए कोई दिक्कत न होने पावे,विद्यालय आने जाने के लिए लेडीज साइकिल दिया जा रहा है।ताकि बालिकाए अपनी आगे की शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि लडकिया किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है लेकिन जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के लड़कों के बराबर उन्हें भी शिक्षित करें और आगे बढ़ावे ताकि उच्च पदों पर वे भी आसीन होकर अपना नाम रोशन कर सके।प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको के उत्थान एवं कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर श्रमिको को पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिको की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट पास बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है ताकि उन्हें स्कूल जाने में कोई दिक्कत न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर  उन्हें पात्रता के आधार पर  लाभान्वित किया जा रहा है। साइकिल पाने से निश्चित ही बालिकाए अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी और आगे बढ़ेंगी।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी  दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा श्रमिको के कल्याण व उत्थान के लिए क्रमशः मातृत्व,शिशु एवं बालिका मदद योजना ,कन्या विवाह सहायता योजना,संत रविदास शिक्षा सहायता योजना सहित कई योजनाओं का संचालन कर श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है।हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट पास 28 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल देकर मिशन शक्ति कार्यक्रम से जोड़ा गया  है।
इस अवसर पर मदन पाण्डेय सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी ,लाभार्थी बालिकाए उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed