07 June, 2026 (Sunday)

बैठक में हुआ पूर्वांचल दौरे और संगठन के कार्यों की समीक्षा

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किये गये पूर्वांचल दौरे और संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और सिद्धार्थनगर के दिवाकर विक्रम सिंह को प्रदेश का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया। पंकज तिवारी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पद खाली चल रहा था। मनोनीत किये गये दिवाकर विक्रम सिंह को बैठक में पार्टी अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर राज्य के जनपद उन्नाव का जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा व्यापारी सभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, विधि सभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, युवक सभा के प्रदेश अध्यक्ष सोनू विराज सिंह, जिला अध्यक्ष लखनऊ नीरज शुक्ला, जिला महिला अध्यक्ष निहारिका सिंह, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंशुमान त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष मुकेश मणि मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला एवं अश्विनी गुप्ता, कार्यालय मंत्री सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गोपी किशन सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने हुयी बैठक में पूर्वांचल दौरे और वहां के विभिन्न इकाईयों की संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुये बताया कि पूर्वांचल में जिस तरह से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जिस तरह उत्साह दिखा, उससे साफ है कि पार्टी प्रदेश के चुनावी रणभूमि में उतरने के लिये तैयार है, और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों को स्थानीय जिला एवं नगर इकाई के जरिये मंगायी जा रही है। जिसका निर्णय प्रदेश की प्रदेश चुनाव कमेटी अन्तिम मुहर लगायेगी। बैठक में श्री त्रिवेदी ने बताया कि संगठन में जिस तेजी से लोग जुड़ रहे है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय हिन्दू मतदाताओं के सामने हिन्दू महासभा एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर कर सामने आयेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *