07 June, 2026 (Sunday)

कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच को ऐसे देखें लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ करने वाली एक टीम का एलान आज यानी मंगलवार 28 सितंबर को हो सकता है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी और दिल्ली के पास प्लेआफ में पहुंचने का मौका है। दिल्ली की टीम अब तक 8 मैच जीत चुकी है और अगर 9वां मैच जीत जाती है तो फिर रिषभपंत की कप्तानी वाली टीम प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ कर जाएगी। वहीं, केकेआर को प्लेआफ की रेस में बने रहने के लिए मुकाबला जीतना जरूरी है। ऐसे में इस दिलचस्प मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट की डिटेल आप यहां जान सकते हैं।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का 41वां मैच?

IPL 2021 का 41वां मैच मंगलवार 28 सितंबर 2021 को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा IPL 2021 के यूएई लेग का 12वां मैच?

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 का 41वां मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 के 41वें मैच का टास कब होगा?

कोलकाता और दिल्ली के बीच IPL 2021 के 41वें मैच का टास भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे होगा।

IPL 2021 का 41वां मैच किस समय शुरू होगा?

कोलकाता और दिल्ली के बीच IPL 2021 का 41वां मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

IPL 2021 KKR vs DC Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

IPL 2021 के 41वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हाटस्टार एप पर देख सकते हैं। हाटस्टार पर आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इसके अलावा अगर आप jio के ग्राहक हैं तो इस मैच को jio tv app पर लाइव देख सकते हैं।

IPL 2021 के 41वें मैच का लाइव टेलिकास्ट किस चैनल पर होगा?

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है, जहां आप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको आइपीएल के 14वें सीजन से जुड़ी रोचक खबरें पढ़नी हैं तो आप दैनिक जागरण के क्रिकेट सेक्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *