कर्नाटक में स्कूली किताबों से हटाए जाएंगे विवादित धार्मिक पाठ
कर्नाटक सरकार कक्षा एक से 10 तक की धर्म से संबंधित पाठ्यपुस्तकों से विवादास्पद पाठों को हटाने की खातिर एक उच्चस्तरीय समिति बनाने के लिए तैयार है। यह भारत में जैन और बौद्ध जैसे अन्य धर्मो के उदय के लिए वैदिक धर्म को दोष देने वाले विवादास्पद पुस्तकों को भी हटा देगी। सूत्रों ने कहा कि सरकार कक्षा एक से 10 की पाठ्यपुस्तकों में ऐसे सभी विवादास्पद मुद्दों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। छठी कक्षा के छात्रों के लिए निर्धारित सामाजिक विज्ञान विषय भाग-एक में विवादास्पद पाठ के लिए आपत्तियां आई हैं। विवादास्पद सामग्री नए धर्मो, विशेष रूप से बौद्ध और जैन धर्म के जन्म के बारे में बात करती है।
