07 June, 2026 (Sunday)

कंगना रनोट ने ट्रांसपेरेंट ब्रालेट के बाद शेयर की बेहद ही बोल्ड तस्वीर, देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने दबंग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह किसी की परवार किए अपनी बात को सोशल मीडिया पर बेबाकी से रखने में विश्वास रखती हैं। कंगना कई बार अपने इसी नेचर की वजह से मुसीबत में भी फंस चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस को इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। वहीं हाल ही में अपने ऊपर केस दर्ज के मामले के बीच कंगना रनोट ने अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कंगना का कैप्शन सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर की बैकलेस ब्रालेट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की ही स्कर्ट पहनी हुई है। वहीं तस्वीर में कंगना का पोज देने का अंदाज भी काफी बोल्ड हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि कंगना के हाथ में एक ग्लास नजर आ रहा है। वहीं टेबल पर एक हाथ रखकर खड़ी दिख रही हैं। इस दौरान कंगना कैमरे की तरफ देखकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘नया दिन नई एफआईआर…अगर वे लोग मुझे अरेस्ट करने आएं तो घर पर मेरा मूड कुछ ऐसा है।’

बता दें कि हाल ही में कंगना रनोट को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पहले उन्होंने नेशनल फिल्म पुरस्कार की ओर से सर्वश्रेष्ट एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया था। वहीं कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कंगना ने अपनी फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग को खत्म की है। इस फिल्म में कंगना एक वायु सेना के आधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में मिले किरदार को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को सर्वेश मारवा ने लिखा है और वहीं इसका निर्देशन कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *