10 March, 2026 (Tuesday)

अमेरिका में पांच साल के बच्चे को डिटेंशन सेंटर भेजा, कमला हैरिस ने जताई आपत्ति

-बोलीं- यह गलत है, वह एक बच्चा है, उसे अपने घर पर ही होना चाहिए
वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका में फेडरल एजेंट एक पांच साल के लड़के को उसके पिता के साथ डिटेंशन सेंटर ले गए। स्कूल का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब इमिग्रेशन एजेंट्स ने किसी बच्चे को हिरासत में लिया हो, यह बच्चा मिनियापोलिस के अपने सबर्ब का चौथा स्टूडेंट बन गया है जिसे हाल के हफ्तों में इमिग्रेशन एजेंट्स ने हिरासत में लिया है। अमेरिका की पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी पांच साल के बच्चे के डिटेन किए जाने पर आपत्ति जताई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमला हैरिस ने एक्स पर लिखा कि लियाम रामोस तो बस एक बच्चा है। उसे अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए, न कि आईसीई के जरिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए और टेक्सास के डिटेंशन सेंटर में रखा जाना चाहिए। मैं बहुत गुस्से में हूं और आप लोगों को भी होना चाहिए। कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल की सुपरिटेंडेंट ने 21 जनवरी को रिपोर्टर्स को बताया कि फेडरल एजेंट मंगलवार दोपहर को लियाम कोनेजो रामोस को परिवार के ड्राइववे में खड़ी कार से ले गए।
रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि एजेंट्स ने उससे कहा कि वह अपने घर का दरवाजा खटखटाए ताकि पता चल सके कि अंदर और लोग हैं या नहीं, असल में 5 साल के बच्चे को केवल जाल बिछाने के लिए इस्तेमाल किया गया। परिवार के वकील ने कहा कि लियाम और उनके पिता को टेक्सास के डिले में एक इमिग्रेशन लॉकअप में डाला और उन्हें लगता है कि वे एक फैमिली होल्डिंग सेल में हैं। वकील ने आगे कहा कि वे उनसे सीधा संपर्क नहीं कर पाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या हम उन्हें किसी कानूनी तरीके से या नैतिक दबाव से आजाद करा सकते हैं।
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ने कहा कि आईसीई ने किसी बच्चे को टारगेट नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि टइमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट बच्चे के पिता, एड्रियन अलेक्जेंडर कोनेजो एरियस को गिरफ्तार करने गई थी, जो इक्वाडोर का है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है। वह अपने बच्चे को छोड़कर पैदल भाग गया। उन्होंने कहा कि बच्चे की सुरक्षा के लिए हमारे अधिकारियों में से एक बच्चे के साथ रहा, जबकि दूसरे अधिकारियों ने कोनेजो एरियस को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को यह विकल्प दिया जाता है कि वे अपने बच्चों के साथ रहें या उन्हें अपनी पसंद के किसी व्यक्ति के पास रखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed