नागौर में जीप व ट्रक की टक्कर में 11 की मौत 7 घायल, पीएम ने किया पीड़ित परिवारों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
राजस्थान में नागौर जिले के श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत होने के साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 8 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल है। सभी मृतक मध्यप्रदेश में देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले हैं। यह सभी एक जीप से रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नागौर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है। एवं घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
अशोक गहलोत ने जताया शोक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस दर्दनायक हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया और कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
