21 October, 2026 (Wednesday)

ईरान के विदेश मंत्री किस बात से हुए खफा, भारत का दौरा कर दिया रद्द, यहां जानें क्या है वजह?

ईरान और भारत के संबंध वैसे तो मित्रतापूर्ण हैं, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है।

वह भू-राजनीति पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आने वाले थे। लेकिन एक वीडियो के लिए वे खफा हो गए हैं। इस वीडियो एक कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ा है।

3 और 4 मार्च को भारत आने वाले थे ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय या यहां स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। अब्दुल्लाहियान को 3 और 4 मार्च को आयोजित ‘रायसीना डायलॉग’ में शामिल होना था।

जानिए क्या है भारत न आने की वजह?

सूत्रों के अनुसार वह यात्रा पर नहीं आ रहे हैं क्योंकि ईरानी पक्ष को लगता है कि इस वीडियो क्लिप में उनके देश को गलत तरीके से दिखाया गया है। ‘रायसीना डायलॉग’ को भू-राजनीति और भू-आर्थिकी पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा किया जा रहा है।

यह वीडियो एक मिनट और 50 सेकंड का है, जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक तेवर और ईरान में महिलाओं के विरोध सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को शामिल किया गया है। ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed