23 October, 2026 (Friday)

भारतीय महिला क्रिकेटरों ने आस्ट्रेलिया में शुरू किया अभ्यास, 21 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अगले सप्ताह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों प्रारूपों की सीरीज को देखते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने महिला टीम के वार्म-अप करते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा कि सीरीज को देखते हुए तैयारी शुरू।

भारतीय महिला टीम 21, 24 और 26 सितंबर को मकाय के हारुप पार्क में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद टीम क्विंसलैंड के कारारा ओवल में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे के अंत में भारतीय महिला टीम सात, नौ और 10 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी थी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट ड्रा रहा था जबकि इंग्लैंड ने वनडे और टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

मंधाना बोलीं, टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ

भाारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि पिछले साल टी-20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है और यहां आगामी सीरीज के दौरान वे काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे।

मंधाना ने कहा, ‘कोरोना के कारण टी-20 विश्व कप के बाद बड़ा ब्रेक हो गया। लड़कियों ने अपने खेल के बारे में और जाना और कमियों को ठीक करके मजबूती से वापसी की। पूरी टीम ने अपनी फिटनेस और कौशल पर काम किया है। हम लगातार मैच खेलने की लय में लौट रहे हैं। उम्मीद है कि यह सीरीज अच्छी हाोगी।’

मंधाना ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हमेशा प्रतिस्पर्धी होती है और भारतीय टीम को यहां की पिचों पर बल्लेबाजी करने में मजा आता है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलती है।’ दोनों टीमें शनिवार को अभ्यास मैच खेलेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed