22 October, 2026 (Thursday)

सीमा हैदर-सचिन के प्यार का हो जाएगा अंत? मामले में आया नया ट्विस्ट

सीमा हैदर यह उस पाकिस्तानी महिला का नाम है जो पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल सचिन के प्यार में पड़कर सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल होकर भारत में घुसी। सीमा और सचिन एक दूसरे से पबजी खेलने के दौरान संपर्क में आए थे। पाकिस्तान और अपने परिवार को छोड़कर सीमा सचिन के लिए भारत आ गई। सीमा के भारत आने के बाद कई सवाल खड़े हुए। प्रशासन को सीमा पर संदेह है कि सीमा का संबंध आईएसआई या पाकिस्तानी सेना के साथ है। इसी कड़ी में अब यूपी एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है।

सीमा कैसे आईं भारत

सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल होते हुए बिना वीजा पासपोर्ट के भारत आई. इस बाबत जानकार जुटाई जा रही है। साथ ही पूरी यात्रा के दौरान सीमा द्वारा इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों की भी जांच की जाएगी। सीमा के अलावा उसके परिजनों के पूरे प्रोफाइल की यूपी एटीएस जानकारी जुटाएगी। साथ ही सीमा किस रूट व रास्ते से होते हुए भारत आईं, इस दौरान सीमा ने किन लोगों की मदद ली, इन सब सवालों के जवाब एटीएस जुटा रही है। बगैर किसी की जांच एजेंसी की मदद के वह भारत में कैसे आई. यही सवाल सीमा के खिलाफ शक पैदा कर रहा है।

वायरल हो रही प्रेम कहानी

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बनी हुई है। सीमा हैदर और सचिन के बीच दोस्ती मोबाइल पर पबजी खेलने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दिया। सीमा कहती हैं कि उन्होंने सचिन को कैमरे के जरिए पाकिस्तान दिखाया और सचिन ने सीमा को भारत दिखाया। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और फिर सीमा नेपाल के रास्ते भारत में आ गईं। इसके बाद उन्होंने सचिन से शादी की और हिंदू धर्म को भी अपना लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed