21 October, 2026 (Wednesday)

स्पेन में कोरोना प्रतिबंधों में मिली ढील तो लोगों ने सड़क पर पार्टी करते हुए मनाया जश्न

स्पेन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए छह महीने से लगा आपातकाल समाप्ट हो गया जिसके बाद देश की सड़कों पर आधी रात में ही उत्सव की धूम दिखाई दे. बता दें कि स्पेन में अब नाईट कर्फ्यू भी हटा लिया गया है जिसका जश्न मनाने के लिए लोग रात को ही सड़कों पर उतर आए।

सीएनएन ने बताया कि कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए स्पेन के छह महीने के आपातकाल के अंत का जश्न मनाने के लिए करोड़ों लोग बार्सिलोना और मैड्रिड की सड़कों पर पहुंचे। पार्टी करने वालों में से कई लोग बिना मास्क के देखे गए, सोशल डिस्टेंसिंग भी धज्जियां उड़ती दिखीं। लोग उन  COVID-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहे थे जिन्हें अभी हटाया नहीं गया है। बता दें कि वहां 6 से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक है।

बार्सिलोना समुद्र तट पर गश्त कर रही एक पुलिस वैन लाउडस्पीकर पर भीड़ को चेतावनी देती है: “छह से अधिक लोगों के समूह में इकट्ठा होने से मना किया जाता है, कृपया समुद्र तट छोड़ दें।”

मैड्रिड में पुलिस ने उन लोगों को सेंट्रल पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर के बाहर कर दिया जो बिना मास्क लगाकर नाच-गाना कर रहे थे। वहां ऐसा नजारा था कि उसे देखकर महामारी के पहले के समय की याद ताजा हो गई। पाबंदियों में छूट मिलने के बाद किशोर और युवा बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर जश्न मनाने के लिए जुट गए।

मेयर जोस लुइस मार्टिनेज-अल्मीदा ने इन उल्लंघनों को देखते हुए रविवार को कहा कि आजादी का यह मतलब नहीं कि सड़क पर शराब पीते हुए पार्टी की जाए क्योंकि मैड्रिड में सड़कों पर शराब पीने की आज्ञा नहीं है। हम में से हर किसी को यह समझने की जरूरत है कि हम एक समाज में रहते हैं और कर्फ्यू समाप्त होने का यह मतलब नहीं है कि महामारी भी खत्म हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed