06 June, 2026 (Saturday)

IFFI 2021 में दिखाई गई कार्तिक आर्यन की ‘धमाका’, अभिनेता ने जाहिर की खुशी

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धमाका’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जिससे कार्तिक आर्यन बेहद खुश हैं। वहीं अब कार्तिक के लिए इससे भी ज्यादा खुशी की बात है। कार्तिक की फिल्म को IFFI 2021 में दिखाया गया है।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कार्तिक की फिल्म धमाका को IFFI दिखाए जाने की तारीख और समय लिखा हुआ है। ‘धमाका’ को गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में आज यानी 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे दिखाया गया है। जिससे अभिनेता काफी खुश हैं।

कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ये मेरे लिए सम्मान की बाती है। धमाका IFFI में दिखाई जा रही है। जिसे मैंने हमेशा एक फैनबॉय की तरह ही देखा है।’ कार्तिक के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी लोग कार्तिक के इस अचीवमेंट पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ अभिनेता को बधाई भी दे रहे हैं। वहीं कई लोग इसे देख कार्तिक पर गर्व मेहसूस कर रहे हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन की की फिल्म ‘धमाका’ 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। इस फिल्मको कार्तिक ने लॉकडाउन के दौरान ही शूट किया था। फिल्म में कार्तिक के साथ मुख्य भूमिका में मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कार्तिक इन दिनों कई फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *