ऋतिक रोशन को डेट करने के सवाल पर घबराईं एक्ट्रेस सबा आजाद ! दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक अभिनेत्री के साथ डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सबा आजाद हैं। सबा आजाद और ऋतिक रोशन हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान ऋतिक रोशन सबा आजाद के हाथों में हाथ डाले नजर आए।
इसके बाद से इस तरह की अफवाह है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों कलाकारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सबा आजाद ऋतिक रोशन को डेट करने के सवाल पर कुछ जवाब दिए बिना बचती नजर आईं। दरअसल डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट होने के बाद अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने सबा आजाद से बातचीत करने की कोशिश की।
वेबसाइट ने फोन कर सबा आजाद से ऋतिक रोशन के साथ वायरल हो रही उनकी डिनर डेट की तस्वीर को लेकर सवाल किए। इस पर अभिनेत्री कुछ कहे बिना बचती नजर आईं। सबा आजाद ने कहा, ‘सॉरी, मैं किसी काम में व्यस्त हूं। मैं बाद में आपको कॉल करूंगी।’ आपको बता दें कि सबा आजाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में फिल्म दिल कबड्डी से अपना करियर शुरू किया था।
इसके बाद सबा आजाद को 2011 में आई फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ में देखा गया था। वह पिछली साल फिल्म फील्स लाइक इश्क में नजर का चुकी हैं। सबा आजाद अभिनेत्री होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी है, जिसे इमाद शाह चलाते हैं। दोनों कई सालों से साथ संगीत बना रहे हैं। सबा खान जल्द वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में भी नजर आने वाली हैं।
इस वेब सीरीज में उनके अलावा जीम सर्भ, इस्वास्क सिंह और रेजिना कैसैंड्रा की अहम भूमिका में होंगे। वहीं बात करें ऋतिक रोशन की तो उनका सुजैन खान से तलाक हो गया है। उन्हें उनसे दो बेटे भी हैं। ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और ऋतिक रोशन और सुजैन ने साल 2014 में तलाक लेने का फैसला कर लिया।
