मीठे खरबूजे की पहचान कैसे करें, डंठल देखकर चल जाएगा पता, खरीदते वक्त इन टिप्स को फॉलो करें
Meethe Kharbuje Ki Pahchan: गर्मी का मौसम आते ही खरबूज और तरबूज बिकने लगते हैं। हालांकि कई बार सीजन के शुरुआत में मिलने वाले फल कम मीठे होते हैं। इसलिए मीठा खरबूजा खरीदने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।
आजकल खरबूजे मिलने लगे हैं। मीठे और रसीले खरबूजे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। सेहत के लिए भी खरबूजा बहुत फायदेमंद फल है। हालांकि कई बार जब खरबूजा फीका या कम जूस वाला निकल आए तो स्वाद खराब हो जाता है। सीजन की शुरुआत में कई बार कच्चे और कम मीठे खरबूज भी आने लगते हैं। इसलिए जब आप खरबूज खरीदने जाए तो कुछ बातों को ख्याल जरूर रखें। मीठे खरबूजे का पता डंठल से लगाया जा सकता है। जानिए खरबूजा खरीदते वक्त किन बातों का ख्याल रखें।
मीठे खरबूजे की पहचान
डंठल से पहचानें- खरबूजा खरीदते वक्त उसका डंठल जरूर चेक करें। खरबूजे के हाथ में लें और उसके डंठल वाली साइड को सूंघें। अगर उसमें मीठी और फूलों जैसी खुशबू आ रही है तो समझ लें खरबूजा पका हुआ है। ये मीठे खरबूज की पहचान है। डंठल साइड से जेल जैसा निकल रहा हो और वो ज्यादा सूखा न हो तो इससे पता चलता है कि खरबूज ताजा टूटा है या कई दिनों का रखा हुआ है।
दबाकर चेक करें- खरबूजा खरीदते वक्त थोड़ा दबाकर चेक करें। उंगली से हल्का दबाने पर खरबूजा अगर थोड़ा नरम हो तो समझें कि ठीक तरीके से पका हुआ है। ऐसा खरबूजा मीठा निकलता है। हालांकि ज्यादा दबने वाला खरबूजा अदंर से गला हुआ निकलता है। ऐसा खरबूज खरीदने से बचें।
धारियों से पता लगाएं- मीठा खरबूज खरीदने के लिए खरबूजे के छिलके को ध्यान से देखें। अगर खरबूजे पर हरी और नारंगी गहरी धानियां बनी हैं तो ऐसा खरबूजा मीठा निकलता है। वहीं जिस खरबूजे पर गहरे और यूनिफॉर्म जालीदार निशान बने हैं वो भी मीठा होता है। अगर खरबूज का रंग हल्का पाली सा है तो पूरी तरह से पका हुआ है और खाने के लिए परफेक्ट है। ऐसा खरबूजा मीठा निकलता है।
खरबूज खाने के फायदे
गर्मियों में खरबूज जरूर खाना चाहिए। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। खरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें करीब 90 से 92 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। शरीर को ठंडा रखने में खरबूज मदद करता है। इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और वजन भी कम होता है। खरबूज में विटामिन, फाइबर और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
