16 March, 2026 (Monday)

चिया सीड्स और गोंद कतीरा का ड्रिंक बॉडी को रखेगा हमेशा हाइड्रेटेड, शरीर को मिलेंगे ये अन्य फायदे, जान लें कैसे बनाएं?

Hindi Newsलाइफस्टाइलज़ायक़ाचिया सीड्स और गोंद कतीरा का ड्रिंक बॉडी को रखेगा हमेशा हाइड्रेटेड, शरीर को मिलेंगे ये अन्य फायदे, जान लें कैसे बनाएं?

Written By: Poonam Yadav
@R154Poonam
Published : Mar 16, 2026 04:20 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 04:24 pm IST
Chia Seeds And Gond katira Drink: चिया सीड्स और गोंद कतीरा का ड्रिंक गर्मियों के लिए एक बेहतरीन, ठंडक देने वाला और पौष्टिक पेय है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान विधि
चिया सीड्स और गोंद कतीरा ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE – @DIVYA’SHEALTHYKITCHEN
चिया सीड्स और गोंद कतीरा ड्रिंक
मार्च महीने में जिस तरह से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है उससे यह अनुमान है कि इस साल भयंकर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में गर्मी और लू से बचाने के लिए आप अपनी डाइट में पानी ज़्यादा पीने के साथ लिक्विड से भरपूर चीजों का सेवन करें। आप इस गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में चिया सीड्स और गोंद कतीरा का ये ड्रिंक भी शामिल करें। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने, वजन घटाने और पेट की गर्मी कम करने में बहुत फायदेमंद है। इसे भीगे हुए गोंद कतीरा और चिया सीड्स में नींबू, पुदीना या नारियल पानी मिलाकर आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

चिया सीड्स और गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
एक गिलास पानी,आधा चम्मच चिया सीड्स, तीन से 4 गोंद कतीरा, एक चम्मच नींबू का रस, काला नमक स्वाद अनुसार, कुछ पुदीने की पत्तियां

कैसे बनाएं चिया सीड्स और गोंद कतीरा का ड्रिंक?
चिया सीड्स और गोंद कतीरा का ड्रिंक बनाने के लिए, सबसे पहले रात में एक गिलास पानी में आधा चम्मच चिया सीड्स भिगोकर रख दें।

उसके बाद आप एक बड़े कप में तीन से 4 गोंद कतीरा लें और उसे भी पानी में भिगोकर रखें।
अगली सुबह, आप देखेंगे गोंद कतीरा जेल फॉर्म में बदल जाएगा और चिया सीड्स पानी में फूलकर जेल जैसा बना जाएगा।

अब गोंद कतीरा के पानी में एक बड़े चम्मच गोंद कतीरा, एक चम्मच नींबू का रस, काला नमक स्वाद अनुसार, कुछ पुदीने की पत्तियां, डालकर इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

आपका चिया सीड्स और गोंद कतीरा का ड्रिंक बनकर तैयार है।अब सुबह खाली पेट इसे फटाफट पिएं।

गोंद कतीरा और चिया सीड्स ड्रिंक के फायदे
गोंद कतीरा और चिया सीड्स ड्रिंक शरीर का तापमान नियंत्रित करता है, जिससे लू और गर्मी से राहत मिलती है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। दोनों सामग्री पेट में फूलकर जेली जैसा रूप ले लेती हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नियंत्रित होती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed