28 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज मिथुन-तुला को बिजनेस में मिलेगा लाभ, सिंह राशि वाले खरीद सकते हैं नई संपत्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से देर रात 1 बजकर 7 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। चलिए अब जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजर अंदाज ना करें और किसी अपरिचित व्यक्ति से बहुत ही सूझबूझ दिखा कर बातचीत करें। आप अपने किसी पुराने वाद विवाद के कारण थोड़े परेशान रहेंगे, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी नए निवेश को करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में धोखा मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में आप पार्टनरशिप में काम ना करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में एक बड़ी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है किसी संपत्ति में उसके चल व अचल पहलुओं की स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। साथ ही आज अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करेंगे। आज आप अपने पारिवारिक समस्याओं में उलझे रहेंगे, जिसके कारण आज आप निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अत्यधिक काम के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, लेकिन आप फिर भी उस पर ध्यान नहीं देंगे। बच्चों के लिए आप उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपनी बात पर कायम रहना होगा, नहीं तो लोग आपको किसी मामले में झूठा साबित कर सकते हैं और व्यापार में आपके लिए गए निर्णय से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप किसी के साथ साझेदारी में काम करना चाहते हैं, तो उसमें आप उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें। विद्यार्थियों को किसी अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आज आप लेनदेन से संबंधित मामलों में डील ना करें, नहीं तो बाद में समस्या होगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने का प्रयास करेंगे। बच्चों से आज अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको मान सम्मान मिलेगा। अगर आज आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 4
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ मतभेदों से दूर रहना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से आज अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज काम-धंधे पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप विचार करेंगे, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें और मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके व्यवहार से आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, लेकिन माता जी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 7
