23 July, 2026 (Thursday)

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को बताया बहन, बयान ने ‘लॉक अप 2’ में मचाई हलचल, एक्ट्रेस को ‘बेहनजोन’ करना पड़ा भारी

‘लॉक अप 2’ में शिल्पा शिंदे के बार-बार हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को लव बर्ड्स कहने पर एक्टर ने साफ तौर पर कहा कि उनके बीच कुछ नहीं है। हर्षद चोपड़ा ने कहा कि शिवांगी जोशी को वह अपनी बहन की तरह मानते हैं।
‘लॉक अप 2’ के दर्शक यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे कि अपूर्वा मखीजा घर के अंदर आते ही क्या धमाका करने वाली है, जहां उनका पहला दिन श्रेया कालरा से लड़ाई करके गुजरा तो वहीं दूसरी ओर, उन्होंने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते के बारे में खुलकर चर्चा की। इस बीच कई दर्शकों को लगा कि हर्षद ने शिवांगी को कंफ्यूज किया है, जब शिल्पा शिंदे ने दोनों को बार-बार ‘लव बर्ड्स’ कहा तो हर्षद ने अपना आपा खो दिया और साफ किया कि शिवांगी की मां को उन पर भरोसा है और वह शिवांगी से उसी तरह प्यार करते हैं, जैसे वह अपनी बहन से करते हैं।

हर्षद चोपड़ा का शिल्पा शिंदे पर फूटा गुस्सा
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले हर्षद चोपड़ा ने अब शिवांगी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। हाल ही में शिल्पा शिंदे के साथ बहसबाजी के दौरान उन्होंने कहा, ‘शिवांगी कीमम्मी भरोसा करती है मुझ पे। दोस्त हूं उसका।’ जैसे ही उन्होंने यह कहा राम कपूर ने उन्हें रोकते हुए कहा, ‘भाई बहन का रिश्ता है।’ हालांकि, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिएक्शन के बाद शिल्पा शिंदे ने आगे बहस न करने का फैसला किया।

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को किया ‘बेहनजोन’
हर्षद ने आगे कहा, ‘अपनी बहन से जैसा प्यार करता हूं, अपनी मम्मी से जैसा प्यार करता हूं, अपने पापा जैसा करता हूं… वैसा करता हूं शिवांगी से।’ उन्होंने आगे सवाल किया ‘कभी देखा है कुछ करते हुए? बहन जैसी है।’ एक यूजर ने मजाक में कहा, ‘शिवांगी को बहन का दर्जा मिल गया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘हर्षद और शिवांगी अब ऑफिशियली भाई-बहन हैं, खुद हर्षद और शिवांगी के मुताबिक!’
हर्षद बने शिवांगी का सहारा
इस बहस ने देखते ही देखते एक खतरनाक मोड़ ले लिया। बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा ने आगे कहा कि अब वह 43 साल के हैं और शायद दोबारा शादी नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि शिवांगी अभी जवान हैं और उनकी शादी की उम्र हो गई है। उनके बारे में ऐसी बातें कहने से उनकी इमेज खराब हो सकती है। बाद में हर्षद ने साफ किया कि शिवांगी का परिवार उन्हें जानता है और उन्होंने ही हर्षद से शिवांगी का ख्याल रखने के लिए कहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed