23 July, 2026 (Thursday)

विजय की ‘जन नायकन’ को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर तो किसी ने निकाली कमियां

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण भी हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार सात महीने की देरी के बाद 22 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित ‘जन नायकन’ अभिनेता के तौर पर विजय की आखिरी फिल्म है, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण भी हैं। सुपरस्टार से नेता बने विजय के प्रशंसक उनकी आखिरी फिल्म का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने X (पहले ट्विटर) पर शुरुआती रिव्यू देना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को थलापति का एक्शन बहुत पसंद आया तो वहीं कुछ ने कमियां भी गिनाई।’जन नायकन’ की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स जानने के लिए हमें फॉलो करें। इसमें फिल्म के शुरुआती रिव्यू, दर्शकों की प्रतिक्रिया, ऑक्यूपेंसी ट्रेंड्स, बॉक्स ऑफ़िस अपडेट्स, सेलेब्रिटीज रिव्यू, वायरल मोमेंट्स और देश भर के सिनेमाघरों से जुड़ी सभी बड़ी खबरें शामिल होंगी।
क्या ‘जन नायकन’ है फिल्म ‘भगवत केसरी’ का रीमेक?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ‘जन नायकन’ फिल्म ‘भगवत केसरी’ का रीमेक है। यूजर ने लिखा, ‘भगवत केसरी का हूबहू रीमेक, पहला हाफ बहुत बुरा लग रहा है।’
स्क्रीन पर छाए विजय
एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए, विजय की भी जमकर तारीफ की। ‘#Jananayagan जबरदस्त और शुरू से आखिर तक पूरी तरह से एंटरटेनिंग थी। डायलॉग्स बहुत पसंद आए! #Thalapathy @actorvijay अन्ना का स्टाइल, स्वैग, स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस हमेशा की तरह जबरदस्त थी! प्यारे अन्ना, आपको स्क्रीन पर बहुत मिस करेंगे! इतने सालों में दिए गए शानदार पलों के लिए शुक्रिया! हमेशा प्यार रहेगा।’
विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ देख भावुक हुए फैंस
विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज के बाद कई फैंस भावुक हुए है। उन्हीं में से एक ने लिखा, ‘JanaNayagan विजय के लिए एक दुखद विदाई! कुछ खास सीन्स और कहीं-कहीं अनिरुद्ध के संगीत को छोड़कर, फिल्म में कुछ भी अच्छा नहीं है। एच. विनोथ का निर्देशन बहुत खराब है और उन्होंने जो बदलाव किए हैं। खासकर सब-प्लॉट्स वे पूरी तरह से पुराने लगते हैं। बॉबी देओल का विलेन वाला ट्रैक बहुत बुरा है और कई बार तो हंसी भी आती है। VFX और प्रोडक्शन क्वालिटी खराब है, एडिटिंग बेतरतीब है, ओरिजिनल फिल्म के मुख्य इमोशनल पलों को बिना किसी सही तालमेल के डाला गया है और क्लाइमेक्स तो आपके सब्र की हद पार कर देता है। पूरी तरह से निराशाजनक! रेटिंग: 2/5’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *