06 August, 2026 (Thursday)

सो रहा था परिवार, अचानक भरभराकर गिर गया 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत; प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा

प्रतापगढ़ जिले के महुली में भारी बारिश के चलते करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के महुली गांव में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में सो रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

एक ही झटके में उजड़ गई पूरी गृहस्थी
मिली जानकारी के अनुसार, महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (60) का मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। 6 अगस्त 2026 को रात करीब 2 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक पूरा मकान ढह गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मृतकों में दंपति, बेटा-बहू और 2 बच्चे शामिल
पुलिस और राहत कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक दंपत्ति, उनका बेटा, बहू और 2 बच्चे शामिल हैं।

मृतकों के नाम-
इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले में एक ही परिवार के प्रमोद श्रीवास्तव, रीता, नितिन, माधुरी, माधव और अद्विक है। वहीं, हादसे के दौरान परिवार के ही अमन (पुत्र प्रमोद, उम्र 28 वर्ष) बाल-बाल बच गए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य व स्वस्थ है।
तेज बारिश से किसान का मकान ढहा, मलबे में दबकर व्यक्ति घायल
इससे पहले प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण एक किसान का कच्चा मकान ढह गया था। इस हादसे में किसान घायल हो गया, जबकि उसके बच्चे सुरक्षित बच गए।

बता दें कि 10 दिन पहले ही प्रतापगढ़ जिले से एक और बेहद दुखद व दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। यहां 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिरने से 5 वर्षीय बच्ची मानसी की मौत हो गई थी। वह घर के बाहर खेल रही थी, उसी वक्त ये यह हादसा हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *