उत्तर प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी पर संकट संजय गर्ग विधायक
सहारनपुर स्थित समाजवादी पार्थिव के कैंप कार्यालय पर “विश्व रंगमंच दिवस “के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के जी आह्वान पर “कलाकार घेरा कार्यक्रम “का आयोजन किया ।जिसमें अपनी-अपनी कला की रक्षा के लिए अभिनय,व्यंग्य,लेखन,नृत्य, गीत-संगीत, टीवी, फिल्म, रंगकर्म व अन्य कलाओं के कलाकार एकजुट हुए ।इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री विधायक सहारनपुर संजय गर्ग ने कहा भाजपा राज में कलाकारों को असुरक्षा के साथ अपमान का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी का संकट है। कलाकारों पर लर्तार हमले हो रहे हैं। जो सम्मान समाजवादी सरकार दे रही थी उन्हें भी समाप्त किया जा रहा है। कलाकारों को दिए जाने वाले कार्यक्रमों में पक्षपात बरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैसी विडंम्बना है कि कलाकारों को सम्मान देने की जगह कलाकारों को मिलने वाले मानदेय मैं भी भेदभाव किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा पर सत्तारूढ़ सरकार उदासीन है। कलाकारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।उन्होंने इस अवसर पर कलाकारों से अपील की है कि वे आगे आए, विविध कलाओं से जुड़े अपने मुद्दों को लेकर संकीर्ण सोच वाली सत्ता को हटाने का काम करें।इस अवसर पर अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा ने साहिर लुधियानवी का शेर पढ़ते हुए कहा कि-
बहुत घुटन है कोई सूरत ए बयां निकले,
कोई सदा ना उठे कम से कम फूगां निकले ,
फ़कीर ए शहर के तन पे लिबास बाक़ी है ,
अमीर ए शहर के अरमां अभी कहां निकले।।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कलाकारों की उपेक्षा कर रही है,उनको मिलने वाली आटे के नमक बराबर सुविधाओं को भी उनसे छीन लिया। रेलवे कंसेशन की सुविधा भी समाप्त कर दी गई।मारुफ़ शायर तालिब इरफानी , मुशर्रफ़ नवाज़ ने हालात ऐ हाजरा पर नज़्म पेश की और प्रमुख ग़ज़लकार राहत अली खान ने बताया की मा० अखिलेश यादव जी ने हमें यश भारती पुरस्कार से नवाज़ा था, भाजपा सरकार ने हमारी सम्मान राशि बंद कर दी। इस अवसर पर बैठक में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अयाज उस्मानी, गुलशन कपूर, अब्दुल गफ़ूर ,मुस्तकीम राणा, रतन यादव, काशिफ अल्वी, वरदान घावरी अदाकार ग्रुप से प्रभाकर दिवेदी,विक्रांतजैन,सोहराबचौधरी ,नीतीश,अनुज,मुज्तबा, रविंद्र तेजान, अनमोल खुराना, पारस छाबड़ा रंगयात्रा से दिनेश तेजान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे!
