06 June, 2026 (Saturday)

चुनावी राज्य पंजाब में ओमिक्रोन का पहला मामला, टॉप पर दिल्ली, जानें अन्य राज्यों का हाल

कोरोना संक्रमण के साथ ही ओमिक्रोन के मामले भी देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन अब तक 22 राज्यों में अपने पैर पसार चुका है। बुधवार को चुनावी राज्य पंजाब में भी ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही देशभर में ओमिक्रोन के मामले हजार तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के कुल मामले अब बढ़कर 962 हो गए हैं। इसके अलावा 320 लोग ठीक भी हुए हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले

ओमिक्रोन के दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल 263 मामले हैं जबकि 57 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 252 मामले हो गए हैं। प्रदेश में 99 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 45, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा में 12, पश्चिम बंगाल में 11, एमपी और ओडिशा में 9-9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और यूपी में 3-3, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में 1-1 मामला है।

कोरोना वायरस के 13 हजार से ज्यादा नए मामले

उधर, देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी दस्तक दे रही है। बीते 24 घंटे में ओमिक्रोन के 13,154 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। वहीं, देशभर में कुल मृतकों की संख्या अब 4,80,860 हो गई है।

ओमिक्रोन हल्का संक्रमण

इसी बीच, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर एम्स निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है। डाक्टर गुलेरिया ने लोगों को ना घबराने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे सावधान रहने की जरूरत है। एम्स की तरफ से जारी वीडियो संदेश में उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *