PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले समेत NCP के 8 सांसद, परिसीमन बिल पर सियासी अटकलें तेज
महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में अटकलें थमने का नाम नहीं ले रहीं और इसकी वजह आज एनसीपी (एसपी) के सभी आठ सांसदों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली मुलाकात है। आइए जानते हैं शरद पवार और बीजेपी के बीच आखिर कौन सी खिचड़ी पक रही है?
इंडी अलायंस के बड़े सहयोगी और शरद पवार की पार्टी के सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। NCP शरद पवार गुट की नेता और सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी आठ सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ सांसदों की करीब 15 से 20 मिनट तक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे प्रधानमंत्री के सामने रखे। बीड से सांसद बजरंग सोनवणे ने सोलापुर के उजनी डैम से बीड जिले को पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
परिसीमन बिल पर क्या है रुख?
वहीं, शिरूर से सांसद अमोल कोल्हे ने नासिक-पुणे रेलवे लाइन को लेकर चल रहे विवाद का मुद्दा उठाया। भिवंडी से सांसद बालू मामा म्हात्रे ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भूमिपुत्र दी बा पाटिल के नाम पर रखने की मांग की। किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात के बाद सबसे ज्यादा चर्चा परिसीमन बिल को लेकर हो रही है। सियासी अटकलें हैं कि एनसीपी शरद पवार गुट के सभी आठ सांसद परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दे सकते हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं ऐसे में इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें भी तेज हो गई है क्योंकि इससे पहले 22 जुलाई को भी शरद पवार और सुप्रिया सुले, पीएम मोदी से मिल चुके हैं। अब NCP शरद पवार के सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हुई।
सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं ऐसे में इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें भी तेज हो गई है क्योंकि इससे पहले 22 जुलाई को भी शरद पवार और सुप्रिया सुले, पीएम मोदी से मिल चुके हैं। अब NCP शरद पवार के सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हुई। हालांकि सुप्रिया सुले का कहना है कि ये मुलाकात महाराष्ट्र की विकास योजनाओं को लेकर थी। साथ ही ये भी साफ किया है कि उनकी पार्टी FCRA बिल का विरोध करेगी।
नवनीत राणा बोलीं- इसमें कोई बुरी बात नहीं
वहीं, इस मुलाकात को लेकर सियासी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। हर कोई कयास लगा रहा है कि शरद गुट महाराष्ट्र में कोई खेल कर सकता है, जिससे महाविकास आघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र बीजेपी नेत्री नवनीत राणा इस मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार के सांसद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। मीडिया से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा, “महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार जी के सांसद मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि वो महाराष्ट्र की और प्रगति के बारे में सोच रहे हैं और इस सोच के साथ पीएम मोदी से मिल रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है।”
फिलहाल शरद पवार गुट के सांसदों की पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इन अटकलों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
