06 June, 2026 (Saturday)

ED ने छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर की छापेमारी, कोल स्कैम मामले में खंगाले जा रहे दस्तावेज

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के एक बड़े उद्योगपति कमल सारडा समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई कोल मामले में चल रही जांच से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी द्वारा कार्रवाई रायपुर और भिलाई की गई है। हालांकि सूत्रों मुताबिक ईडी की टीम बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में भी मूव कर रही है। रायपुर में मंदिर हसौदा के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी छापेमारी गई है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा यहां कोल मामले से संबंधित जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *