06 June, 2026 (Saturday)

डीएम ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों को मॉडल के रूप में बनाए जाने का दिए निर्देश

कुशीनगर। जिलाधकारी एस राज लिंगम ने कहा कि सभी पटल सहायक कार्यालय के व्यवस्था सुदृढ़ कर लें, टूटे हुए कुर्सी, मेज,को बदल लें, उन्होंने इस क्रम में किसी एक कार्यालय को मॉडल के रूप में पहले तैयार करने का निर्देश दिए ताकि उसी पैटर्न पर सभी को बनवाया जा सके।
जिलाधकारी श्री लिंगम गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारी के साथ बैठक कर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने पटल सम्बन्धियों कार्यों, व्यवस्थाओं, आगामी 6 महीने में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की सूचना, किसी भी प्रकार का देय जो लम्बित हो, प्रमोशन  व अन्य समस्याओं से अवगत कराएं, ताकि उनका समय से निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान डीएम ने सभी से सुझाव भी मांगा, तथा आने वाले सभी मामलों के शत प्रतिशत निस्तारण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि ये बैठक प्रत्येक माह की एक तारीख को आयोजित होगी जिसमें कर्मचारियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
बैठक मे आगामी छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या शून्य बताई गई, तथा एओ कलेक्ट्रेट द्वारा कर्मचारियो के जीपीएफ अपडेट न होने तथा कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने सम्बन्धित लम्बित मामलों की जानकारी देने पर जिलाधकारी ने तत्काल संबंधित पटल को प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा लंच करने के स्थान एवं आपदा विभाग द्वारा कण्ट्रोल रूम के भवन की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि मीटिंग हाल से पश्चिम दिशा की तरफ टीन शेड में कण्ट्रोल रूम स्थापित करने व वर्तमान में आपदा कण्ट्रोल में लंच करने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों ने इस प्रस्ताव को सराहा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने टीन शेड में टायलीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नाजिर कलेक्ट्रेट से  सहयोग लेकर कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश आपदा विशेषज्ञ को दिए। इसी तरह स्टाफ की मांग पर महिला व पुरुष टॉयलेट की अलग अलग मांग पर जिलाधिकारी बैठक उपरांत स्थान का चिन्हीकरण कर नाजिर को स्टीमेट तैयार कराने का निर्देश दिया गया। कलेक्ट्रेट के विभिन विभागों में कम्प्यूटर की खरीददारी किये जाने की बात पर समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण कर पत्रावली प्रस्तुत किये जाने का निर्देश जिलाधकारी ने सम्बन्धित को दिए।
इस अवसर पर एओ कलेक्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार, अशोक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, जाकिर हुसैन, साहित नाजिर कलेक्ट्रेट रवि कुमार के साथ अन्य कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *