07 June, 2026 (Sunday)

दिशा पटानी ने ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में दिखाया बेहद सिजलिंग लुक, टाइगर श्रॉफ ने दिया ‘दिल’

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करतीं हैं और देखते ही देखते वो वायरल हो जाती हैं। पिछले दिनों दिशा की बिकिनी फोटोज ने काफी सुर्खियं बटोरी थीं। इस वार उनका इस बार उन्होंने अपना सिजलिंग अवतार दिखाया है। दिशा ने ब्लैक ड्रेस में तस्वीर पोस्ट की है। फैन्स तो कमेंट और लाइक्स कर ही रहे हैं, इन सबके बीच टाइगर श्रॉफ के कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दिशा ने ब्लैक कलर का स्ट्रैपलेस रफल गाउन पहना हुआ है। बैठे हुए वह बालों को एक हाथ से संभाले हुए हैं। दिशा की तस्वीर को फैन्स बहुत लाइक कर रहे हैं। इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए फायर और हार्ट का इमोटिकॉन बनाया है। टाइगर के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा- ‘टाइगर जिंदा है।’ वहीं दिशा की तारीफ में एक फैन ने कहा- ‘माई क्रश।’ एक अन्य ने लिखा- ‘गॉर्जियस।’

अपनी तस्वीर के साथ दिशा ने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा को टैग किया है। उनकी तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर साशा जयराम ने क्लिक किया है। दिशा पाटनी की हाल ही में फल्म ‘राधे’ में नजर आईं थी। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट थीं। एक्ट्रेस जल्दी ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आएंगी।

पिछले दिनों दिशा ने एक और तस्वीर और शेयर की। इस तस्वीर में दिशा बेहद हॉट लग रही थीं। दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिंक कलर की बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दिशा का टोन्ड फिगर बेहद शानदार लग रहा था। तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दिशा की फिटनेस और उनके हॉट अंदाज की तारीफों के पुल बांधें। ।

बता दें कि दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होता है। दिशा अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बी-टाउन में ऐसे रूमर्स हैं कि टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दोनों भी अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। वहीं दिशा भी टाइगर के परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं। ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *