जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान किया बैठक को संबोधित
कुशीनगर। जिले के खड्डा कस्बे में एक निजी विवाह भवन के हाल में जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र तथा राज्य में हर मुद्दे पर फेल हो गई है। इसलिए प्रदेश के मुखिया घूम घूम कर विकास की सौगात के रूप में अरबों रुपया खर्च करने की घोषणा करते हैं यह जनता सब कुछ जानती है। इसीलिए समाजवादी पार्टी के साथ जनवादी पार्टी जनवादी जन क्रांति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते हुए भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ का अभियान चलाकर भाजपा को मुँह तोड़ जवाब देने के लिए क्षेत्र में उतर गई है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र तथा प्रदेश में आई है तभी से किसान विद्यार्थी व्यापारी तथा मजदूरों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। लोग अब भारतीय जनता पार्टी की फेक नीति से ऊब चुके है । उन्होंने भाजपा की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बाद देश में चाहे वह शहर हो लड़कियां औरतें सुरक्षित नहीं है। खड्डा क्षेत्र के दियारे के ग्यारह गांव गाड़ी नारायणी नदी की बाढ़ के पानी में डूब गए तथा शाहपुर विंध्याचल गांव नदी में कट कर विलीन हो गए लेकिन यह ग्रामीणों की जैविक आपदा मैं सिर्फ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि आने-जाने का काम करते रहे अभी तक इन को किसी प्रकार की अहेतुक सहायता राशि नहीं मिली है तो बाढ़ पीड़ितों को आंदोलन करना पड रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनप्रतिनिधि तथा ब्यूरोक्रेसी के लोग दोनों बेलगाम हो गए हैं प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाने मजदूर तथा व्यापारी को खुशहाल बनाने के लिए भाजपा को प्रदेश तथा केंद्र से हटाना पड़ेगा जिसके लिए जनता समय का इंतजार कर रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण से हुआ तथा कार्यक्रम में महातम सिंह गंगा चौहान राजू चौहान गोरख बौद्ध मुन्ना सिंह चौहान गोरख चौहान आदि ने अपने विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में नथुनी प्रसाद कुशवाहा जिलाजीत यादव विजय कुशवाहा सर तेज यादव अनिल मौर्य विधायक जी भोला यादव ओम प्रकाश यादव पन्ने लाल यदुवंशी चंचल यादव नगीना पहलवान सोनू पहलवान सूरज यादव सोनू अंसारी जितेंद्र यादव सुमंत पांडे कुलदीप मिश्रा आदि ने आयोजन को सफल बनाने में सफल भूमिका निभाई।
