दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की घोषणा, 1 नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए खुल जाएंगे स्कूल
दिल्ली में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा के लिए स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने इस संबंध में घोषणा की है कि, अगले महीने नवंबर में 1 तारीख से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल-कॉलेजों को खोल दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह संचालित होती रहेगी। इसके साथ ही किसी भी छात्र-छात्रा को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। पैरेंट्स की सहमति लेकर आने वाले स्टूडेंट्स को ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही कक्षाएं केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित की जाएगी। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सख्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इस संबंध में डिप्टी सीएम ने एक ट्वीट भी किया। इसके मुताबिक, दिल्ली में 1 नवंबर से सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को सभी कक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, स्कूल उन छात्रों के लिए भी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे जो ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए 1 सितंबर से ही स्कूल खोले जा चुके हैं लेकिन नर्सरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं पर अभी भी स्कूल जानें में रोक लगी हुई थी लेकिन अब राज्य में इन स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी गई है।
बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक समिति ने दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का सुझाव दिया था। समिति ने सुझाव दिया था कि चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय दिया गया था।
