अपराध नियंत्रण में प्रधानगण का सहयोग जरुरी एडीजी एडीजी के आनलाइन मीटिंग में शामिल हुए क्षेत्र के प्रधान
कुशीनगर।सोमवार को तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवाराजापाकड़ पुलिस बूथ पर गोरखपुर परिक्षेत्र के एडीजी अखिल कुमार की आनलाइन मीटिंग का सीधा प्रसारण देखा गया। इस मीटिंग में क्षेत्र के प्रधान व पुलिस के ग्राम बीट अधिकारी शामिल रहे। प्रधानों को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि ग्राम प्रधान गण के सहयोग से गांव में अपराध नियंत्रण हो सकता है। किसी भी छोटी बड़ी घटना को बीट अधिकारी से साझा करें। किसी व्यक्ति ने अवैध असलहा हो तो उसकी सूचना दें। सूचना स्रोत को गोपनीय रखा जायेगा। बीट कांस्टेबल से कहा कि बीट बुक में घोषित अपराधी, उभरते अपराधी, झपटमार व सट्टेबाज आदि की जानकारी के साथ बीट बुक को अद्यतन रखें। उन्होने कानून व्यवस्था में मदद के लिए प्रधान व पुलिसकर्मियों में समन्वय को महत्वपूर्ण माना। इस दौरान हल्का इंचार्ज डीके गौतम, प्रधानगण मुन्नीलाल गोंड, रामसकल यादव, महेश प्रसाद, अशोक पाल, रमेश गुप्ता, बीडीसी उमेश प्रसाद, बीट अधिकारी गण अशोक यादव, प्रदीप यादव, वरुण कुशवाहा, विनय कुशवाहा आदि शामिल रहे।
