भैंस या गाय, जानें कौन-सा दूध है सेहत के लिए बेहतर
World Milk Day 2021: एक जून को हर साल दुनिया भर में विश्व दूध दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कुछ 21 साल पहले यूनाइटेड नेशंस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन ने की थी, ताकी दुनियाभर में लोगों को दूध के फायदों के बारे में जागरूक किया जा सके। वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देना था। वैसे तो हर साल लोगों को दूध और अन्य डेयरी उत्पाद के फायदों की जानकारी देने के लिए दुनिया के लगभग हर देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन पिछले साल शुरू हुई कोविड-19 महामारी के चलते वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ऑनलाइन प्रोग्राम और सोशल मीडिया की मदद से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
कैल्शियम से भरपूर होता है दूध
दूध अत्यधिक पौष्टिक होता है, इसमें मौजूद कैल्शियम की उच्च मात्रा, हड्डियों और दांतों को मज़बूती देना का काम करती हैं। यही वजह है कि स्वस्थ और फिट रहने के लिए मेडिकल एक्सपर्ट्स भी रोज़ाना दूध पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, जब गाय या भैंस के दूध में से एक चुन्ना होता है, तो यह चयन किसी के लिए भी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो, दोनों तरह के दूध में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी चीज़ें हैं। तो, आइए जानें इन दोनों के बीच अहम अंतर क्या है?
कैलोरी
कैलोरी के मामले में भैंस का दूध ज़ाहिर तौर पर आगे है, इसमें कैलोरी ज़्यादा होती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और फैट की मात्रा ज़्यादा होती है। एक कप भैंस के दूध में करीब 237 कैलोरी होती है, वहीं एक कप गाय के दूध में करीब 148 कैलोरी होती है।
फैट्स
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में फैट की मात्रा कम होती है। यही वजह है कि भैंस का दूध ज़्यादा गाढ़ा दिखता है। भैंस के दूध में जहां 7-8 प्रतिशत वसा होती है, वहीं गाय के दूध में 3-4 प्रतिशत वसा मौजूद होती है। भैंस का दूध पेट के लिए भारी होता है, इसलिए उसे पचने में समय लगता है और इसे पीने पर आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती।
