06 June, 2026 (Saturday)

कोविड -19 से निपटने के लिए खाएं यह 5 फूड्स और बनाएं इम्यूनिटी को मज़बूत

भारत में रह रहे लोग काफी भाग्यशाली थे कि घातक दूसरी लहर की तुलना में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर ने क़हर नहीं बरपाया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोविड का ख़तरा टल गया है। हम अब भी महामारी के बीच ही जी रहे हैं, जिसका मतलब है कि हमें अपने स्वास्थ्य की ज़्यादा देखभाल और इम्यूनिटी में सुधार करते रहना होगा। इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम करे, इसके लिए स्वस्थ खाना खाने की ज़रूरत है, क्योंकि सभी तरह के पोषण का सेवन ही आपके इम्यून को हल्दी रखेगा।

ऐसे में कोई एक जादुई खाने की चीज़ नहीं है, जो एक दिन में आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे दे या कोरोना वायरस वैरिएंट्स के नॉनस्टॉप विकास से लड़े। लक्षणों को कम करने या कोरोना वायरस संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए आपको स्वस्थ भोजन के सेवन की ज़रूरत है। तो आइए जानें 5 ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें रोज़ाना खाने से आपकी इम्यूनिटी मज़बूत हो सकती है।

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां विटामिन मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं और कैलोरी में कम होती हैं। कोशिश करें और दिन में एक बार पालक, मेथी, सरसों, केल, बोक चोय जैसी एक पत्तेदार सब्ज़ी का सेवन करें।

लहसुन

पहले की सभ्यताओं ने अलग-अलग तरह के संक्रमणों से लड़ने में लहसुन के मूल्य को पहचाना। कई शोध में साबित भी हुआ कि यह रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।

मेवे और बीज

अखरोट, बादाम, काजू, चिया बीज, कद्दू के बीज, अलसी के बीज जैसे मेवे और बीज प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन और खनिजों के अच्छे स्रोत हैं। बादाम जैसे कुछ मेवे विटामिन से भरपूर होते हैं और उनमें स्वस्थ वसा भी होती है जबकि सूरजमुखी जैसे बीज फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी -6 और ई जैसे अद्भुत पोषक तत्वों से भरे होते हैं।

अदरक

अदरक की चाय शरीर में सूजन और मतली को कम करने में मदद करती है। अदरक पुराने दर्द को कम करता है, साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी होते हैं।

शिमला मिर्च

बहुत से लोग इस तथ्य से अनजान होते हैं कि लाल शिमला मिर्च में लगभग 3 गुना अधिक विटामिन-सी होता है। इतना ही नहीं, ये बीटा कैरोटीन का बहुत समृद्ध स्रोत हैं। आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ, विटामिन-सी हेल्दी स्किन को बनाए रखने में भी आपकी मदद कर सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *