21 October, 2026 (Wednesday)

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आलिया भट्ट के खिलाफ होगी कार्रवाई? आया BMC का जवाब

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर कोविड-19 वायरस का प्रकोप छाया हुआ है।कथित तौर पर एक पार्टी में शामिल होने के बाद करीना कपूर खान और सीमा खान समेत कई सेलेब्ल वायरल से संक्रमित हुए हैं और फिलहाल होम क्वारंटाइन में हैं। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस पार्टी में आलिया भट्ट भी शामिल थीं और उन्होंने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए ट्रैवल किया, जबकि उन्हें होम क्वारंटाइन में रहना चाहिए था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीएमसी आलिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं। इन रिपोर्ट्स की रोशनी में अब बृन्हमुंबई महानगरपालिका (BMC) की प्रतिक्रिया आयी है। बीएमसी के उच्चाधिकारियों ने आलिया के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।

आलिया हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली आयी थीं। पोस्टर दिल्ली के एक स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी में लॉन्च किया गया था। आलिया के साथ रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी भी आये थे। अब पीटीआई ने बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि दिल्ली आने से पहले उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव थी और वो क्वारंटाइन में नहीं थी। अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि अगर उन्होंने कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ यात्रा की है तो उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया में दावे किये जा रहे थे आलिया ने क्वारंटाइन नियमों का उल्लघन करके दिल्ली की यात्रा की है और फिल्म शूट में भाग लिया है।

बता दें, करण जौहर के घर पर आयोजित एक डिनर के बाद करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोविड-19 पॉजिटिव हो गयी थीं। करीना ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो होम क्वारंटाइन में हैं। बाद में सीमा खान, महीप कपूर और शनाया कपूर के भी संक्रमित होने की खबर आयी। करण जौहर ने पूरे परिवार का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था, जो नेगेटिव आया था। करण ने इस बात पर भी आपत्ति जतायी थी कि एक स्मॉल गैदरिंग को रिपोर्ट्स में पार्टी कहा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह से ऐसे किसी बॉलीवुड सेलेब की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी है, जो हाई रिस्क व्यक्ति के सम्पर्क में थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed