21 October, 2026 (Wednesday)

देश में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन, महाराष्ट्र में आए 11 और नए मामले, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हैं कितने केस

देश में कोरोना संक्रमण के सामान्य मामले कम हो रहे हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट जारी है, लेकिन ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं जो चिंता का प्रमुख कारण है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 220 को पार कर गई है, हालांकि, इनमें से 77 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अब तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार देर शाम ओमिक्रोन वैरिएंट के 11 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। देश में सबसे अधिक ओमिक्रोन के मामले महाराष्ट्र में ही है। मंगलवार को जम्मू में ओमिक्रोन वैरिएंट के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने बताया कि 30 नवंबर को सैंपल लिए गए थे और अब पूरे मोहल्ले की आरटीपीसीआर जांच के आदेश दिए गए हैं।

राज्यवार जानिए ओमिक्रोन के मामलों की संख्या

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक ओमिक्रोन के 54 मामले पाए गए हैं। इसके बाद तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन, उत्तर प्रदेश में दो और चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश एवं राजस्थान में एक-एक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में दो मामले मिले हैं, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य कोरोना संक्रमण के 5,326 नए मामले मिले हैं और 453 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अकेले केरल से 419 मौते हैं। केरल में पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ मिलाकर जारी किया जा रहा है, इसलिए आंकड़े बढ़ रहे हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में भी 3,170 की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले घटकर 79,097 रह गए हैं जो 574 दिन में सबसे कम और कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है।

jagran

अब तक 138.85 करोड़ डोज लगाई गईं

कोविन पोर्टल के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 138.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 83.11 करोड़ पहली और 55.73 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। सरकार ने इस महीने तक लगभग सभी 94 करोड़ वयस्क आबादी को कम से कम पहली डोज दे देने का लक्ष्य रखा है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 5,326

कुल सक्रिय मामले 79,097

24 घंटे में टीकाकरण 64.39 लाख

कुल टीकाकरण 138.85 करोड़

मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 5,326

कुल मामले 3,47,52,164

सक्रिय मामले 79,097

मौतें (24 घंटे में) 453

कुल मौतें 4,78,007

ठीक होने की दर 98.40 प्रतिशत

मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत

पाजिटिविटी दर 0.53 प्रतिशत

सा.पाजिटिविटी दर 0.59 प्रतिशत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed