कोरोना से दिवंगत हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ। डालीगंज व्यापार मंडल की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पन्ना लाल रोड चौराहा डालीगंज में शनिवार को किया गया। जिसमें कोरोना से दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
अध्यक्ष संजय सोनकर, वरिष्ठ महामंत्री डा. राकेश कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पारस जैन, व्यापारी नेता रज्जू चौरसिया समेत अन्य व्यापारियों ने दिवंगत हुए लोगों के सामूहिक चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रगट कीं।
बाद मे कोरोना से दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा।
