सरकारी कर्मचारियों के लिए CM योगी की घोषणा, वर्क फ्रॉम होम समेत दिए ये खास लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदेश के स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति योजना के तहत शामिल कर लिया है. इस योजना के तहत राज्य के 15 लाख से अधिक कर्मचारी अपने कोरोना के इलाज खर्च का बिल प्रदेश सरकार को दिखाकर प्रतिपूर्ति ले सकते हैं.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना से बीमार हो जाने के बाद अपने इलाज पर खर्च होने वाले बिल का स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति योजना के तहत खर्च प्रतिपूर्ति ले सकते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस ऐलान से उत्तर प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत राज्य के अधिकारी व कर्मचारी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी खरीद सकता है. जिससे गंभीर रूप से बीमार होने वाली अधिकारी और मरीज़ को अधिक लाभ मिलेगा.
दरअसल दूसरी लहर के बाद से प्रदेश में लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं. बीमारियों के इलाज में कई तरह के हॉस्पिटल और मेडिकल के समान पर खर्च भी आ रहे हैं. जो लोगों को महंगा पड़ रहा है. इसलिए प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य प्रतिपूर्ति योजना का लाभ देने को कहा है.प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को टीम 9 की बैठक में कहा की गर्भवती महिला, दिव्यांग कर्मचारी और बीमार लोगों को घर से ही काम करने की अनुमति दी जाती है. यह नियम प्रदेश के सभी निजी और सरकारी कार्यालयों में लागू होगा.
