06 June, 2026 (Saturday)

सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन मानदंड: शिक्षामंत्री आज 12वीं रिजल्ट से जुड़े सवालों का देंगे जवाब, सोशल मीडिया पर होंगे लाइव

सीबीएसई कक्षा 12 मूल्यांकन मानदंड 2021: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank) आज यानी कि 25 जून, 2021 को सीबीएसई रिजल्ट से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्री कल एक लाइव सेशन आयोजित करने जा रहे हैं। इस दौरान वह छात्रों की रिजल्ट से जुड़े आशंकाओं और संशय का दूर करेंगे। वहीं इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर आपके मन में जो आशंकाएं हैं, उनके संदर्भ में मैं 25 जून, 2021 को सांय 4:00 बजे आपसे सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब देने का प्रयास करूंगा।

देश की सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में सीबीएसई कक्षा 12 मूल्यांकन क्राइटेरिया 2021 को मंजूरी दी थी। इसी दौरान सीबीएसई ने परिणाम जारी करने की तारीख 31 जुलाई, 2021 भी घोषित कर दी है। बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अध्यक्षता वाली मीटिंग में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की संख्या को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *