बसपा सुप्रीमों को जन्मदिन पर सीएम बनाने का लिया संकल्प
पडरौना,कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने अपने सुप्रीमों के 65 वें जन्मदिन पर खुशी का इजहार किया और उनके दिर्घायु होने की कामना की। साथ ही उन्हे सीएम बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत कांशीराम के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर हरिप्रकाश निषाद ने कहा की मोदी व योगी सरकार किसानों को पूंजीपत्तियों के हाथों बेचना चाहती है। यही नही इस सरकार ने सीएए व एनआरसी के तहत देश को जाति,धर्म में बांटने का काम कर रही है। भाजपा सरकारे आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है। देश महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। प्रदेश की जनता भाजपाइयों को 2022 के चुनाव में जरूर सबक सिखायेगी। कांशीराम के पदचिन्हों पर चलने का अपील करते हुआ कहा कि इसी से सर्व समाज का भला हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि बसपा सरकार में ही हर वर्ग का विकास संभव है। युवा नेता विजेन्द्रपाल यादव बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है, लिहाजा अब समय आ गया है कि इसके खिलाफ संघर्ष की आवाज को बुलंद किया जाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पप्पू मद्धेशिया, शिवांग सिंह, डा. आरके गुप्ता, विजय कुशवाहा, संतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, असगर अली, केएन पांडेय, शाहीद लारी, सुनील कुमार, श्याम सुंदर राजभर, विश्वजीत सिंह सैंथवार, जगदीश सिंह, गौतम लाल, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, कैश खान, जयश्री प्रसाद, दिवाकर, पंचम सिंह, श्याम सुन्दर राजभर, राजू राजभर, रामनयन प्रसाद, यशवंत, दिनेश प्रताप साहनी, जगदीश कुशवाहा, सुदर्शन, शिवनाथ चौधरी, रितेश कुमार, एजाज अहमद, रामनाथ, राममिलन निगम, जेपी सुमन, लल्लन भारती, मदन पासवान, उपेन्द्र, रामध्यान प्रसाद, सुरेश प्रसाद समेत युवा बसपा नेता रुपेन्द्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
