06 June, 2026 (Saturday)

बीएससी अंतिम वर्ष में धर्मशाला के संजय प्रदेशभर में अव्वल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने मंगलवार को बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें धर्मशाला कालेज के संजय ने 9.67 सीजीपीए हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बिलासपुर कालेज की वंदना देवी और जोगेंद्रनगर के अभिषेक ने 9.62 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शिमला के सेंट बीड्स कालेज की दिव्या ने 9.58 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इनके अलावा ढलियारा कालेज की प्रियंका भूरिया ने चौथा, कुल्लू कालेज की जीवाशा ठाकुर ने पांचवां, जोगेंद्रनगर कालेज के कर्म ने छठा, करसोग कालेज के रमन किशोर ने सातवां, डीएवी कालेज कांगड़ा के गौरव कौंडल ने आठवां, एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर की मेघना शर्मा ने नौवां और बीबीएन चकमोह की वैशाली ढटवालिया ने 10वां स्थान हासिल किया है।

प्रदेश में छात्र लगातार अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को पहला रिजल्ट घोषित कर इसकी शुरुआत कर दी है। प्रशासन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रदेशभर में 5152 विद्यार्थी बैठे, जिनमें 4369 पास हुए। परिणाम 84 फीसद रहा। 315 विद्यार्थियों को दोबारा से परीक्षा देनी होगी। इनकी कंपार्टमेंट घोषित की गई है। वहीं, 392 का रिजल्ट अभी घोषित नहीं किया गया है। किन्हीं कारणों से इनका रिजल्ट अभी तक पूरी तरह से नहीं बन पाया है।

सांध्यकालीन अध्ययन केंद्र में दाखिलों का शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने सांध्यकालीन अध्ययन केंद्र में प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, ङ्क्षहदी, राजनीतिक शास्त्र व एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 20 सितंबर तक फार्म जमा होंगे। 22 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी 23 से 26 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। 27 को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी 28 से 30 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे और फीस जमा करवा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संध्याकालीन अध्ययन केंद्र में पहली अक्टूबर से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

संस्कृत कालेजों में दाखिला 10 तक

प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में विद्यार्थी 10 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले अगस्त में दाखिलों की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी थी। छात्रों को राहत देते हुए विभाग ने दाखिलों की तिथि बढ़ाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *