ब्रेंडन टेलर ने एंडी फ्लावर को छोड़ा पीछे, वनडे में जिम्बाब्वे के लिए बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम अभी यूएई में ट्राई वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मुकाबले वह बांग्लादेश की टीम को एकतरफा 99 रनों से मात देने में कामयाब रहे। इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने 81 रनों की अपनी बेहतरीन पारी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
यूएई में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच में 17 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसका पहला मुकाबला अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम के बीच में खेला गया। इस मुकाबले में पूरी तरह से जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का दबदबा बल्ले और गेंद दोनों से देखने को मिला जिसमें उन्होंने जहां पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं बांग्लादेश की टीम को 172 रनों के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही। इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर अपनी 81 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर अब वनडे फॉर्मेट में एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ने के साथ जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
टेलर ने 211 मैचों में एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी
ब्रेंडन टेलर जिनकी गिनती जिम्बाब्वे क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है उनका अब तक वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। ब्रेंडन टेलर ने सिर्फ 211 मैचों में एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ने के साथ जिम्बाब्वे के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की कुर्सी को हासिल किया है। ब्रेंडन टेलर ने अब तक 211 वनडे मैचों की 209 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.24 के औसत से 6837 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 11 शतकीय और 40 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं एंडी फ्लावर को लेकर बात की जाए जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है उन्होंने वनडे में 213 मुकाबलों में खेलते हुए 208 पारियों में बल्लेबाजी की और 74.59 के औसत से 6786 रन बनाने में कामयाब हुए थे, जिसमें फ्लावर ने 4 शतकीय और 55 अर्धशतकीय खेली थी।
जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
ब्रेंडन टेलर – 6837 रन
एंडी फ्लावर – 6786 रन
ग्रांट फ्लावर – 6571 रन
हेमिल्टन मसाकाद्जा – 5658 रन
सीन विलियम्स – 5217 रन
पहले मैच में गेंद से दिखा ब्रैड इवांस का कमाल
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की तरफ से उनके तेज गेंदबाज ब्रैंड इवांस का गेंद से कमाल देखने को मिला जिन्होंने 6.4 ओवर्स में 45 रन देने के साथ 4 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा ब्लेसिंग मुजरबानी, कप्तान सिकंदर रजा और वेलिंग्टन मसाकाद्जा भी 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। अब जिम्बाब्वे की टीम का सामना इस वनडे ट्राई सीरीज के अगले मुकाबले में 19 अक्टूबर को अफगानिस्तान की टीम से होगा।
