जिला अस्पताल में रक्तदान करते भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम०आजाद अंसारी।
सहारनपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा ने सुशासन व स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा की महानगर इकाई ने जाटव बस्ती में सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रणदीप सिंह पुडीर ने कंवल व मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित केआर प्लाजा होटल में केक भी काटा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरानी मंडी जाटव नगर की बड़ी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मोदीजी ने ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का नारा देकर देश में सभी वर्गों के लोगों व नौकरशाहों को प्रेरित करने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, तेज क्वात्रा, पुनीत त्यागी, विजय माहेश्वरी, अल्पना तलवार, रमा गुप्ता, संदीप रावत, सुधीर गुर्जर, दीपक रहेजा, विनोद
चोजड़ व भगत सिंह आदि रहे। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के महानगर प्रभारी एडवोकेट मुरसलीन अंसारी व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम आजाद अंसारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा व मोहनलाल कोरी ने श्री बाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की।
मुस्तकीम अंसारी, मो. आरिफ, इमरान असारी, देवेंद्र प्रताप, पीर जी तौसिफ व जोहर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रक्तदान कार्यक्रम में एम०आजाद अंसारी समेत करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया।
