28 October, 2026 (Wednesday)

Bihar MLC Election Results: बिहार में बड़ी फेरबदल, शिक्षक सीट पर सभी सिटिंग कैंडिडेट हारे, BJP के लिए झटका क्यों

बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। शिक्षकों की वोटिंग से सभी सीटिंग उम्मीदवारों की हार हो गई है। भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका नवल किशोर यादव की हार है।
बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षक निर्वाचन सीटों पर हुए चुनाव में शिक्षकों ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। शिक्षक निर्वाचन के सभी चार सिटिंग विधान पार्षद अपना चुनाव हार गए हैं। इसमें सबसे बड़ा झटका भाजपा के लिए है, जिसके 30 साल से विधान पार्षद रहे पार्टी के कद्दावर नेता नवल किशोर यादव चुनाव हार गए हैं। चुनाव में शिक्षकों के इस बड़े उलटफेर से उच्च सदन में नए समीकरण बनना तय माना जा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चार सीटों में शिक्षकों ने किसी एक पार्टी पर भरोसा नहीं जताया है। इस वजह से भाजपा, राजद, जन सुराज के साथ-साथ एक सीट पर निर्दलीय को भी जीत मिली है।

नवल किशोर की हार, भाजपा के लिए झटका

शिक्षक निर्वाचन सीट पर हुए चुनाव में पटना से भाजपा के उम्मीदवार नवल किशोर यादव चुनाव हार गए हैं। नवल किशोर यादव की हार भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ये इसलिए क्योंकि नवल किशोर यादव पिछले 30 साल से पटना सीट पर जीत हासिल करते रहे हैं। बिहार में भाजपा नेता नवल किशोर यादव की गिनती जमीनी नेताओं में होती है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से उनके पक्ष में माहौल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन राजद के डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। पटना शिक्षक सीट से 30 साल बाद बीजेपी के नवल किशोर का चुनाव हार जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

किसे कहां से मिली जीत, जानिए

बिहार शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए हुए चुनाव के नतीजों के मुताबिक राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के नवल किशोर को 1057 वोटों के अंतर से हराया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का रिजल्ट आज सुबह आया, जबकि मंगलवार की देर रात तक तिरहुत, दरभंगा और सारण का रिजल्ट घोषित हो चुका था। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह ने 600 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने 1815 वोट से जीत दर्ज की है। दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय जीत गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed