07 June, 2026 (Sunday)

बाइडन ने बताया, अब तक 18 करोड़ 20 लाख से ज्यादा अमेरिकियों को लगा कोरोना वैक्सीन का पहला शॉट

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश की अब तक 18 करोड़ 20 लाख से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीम से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने के अपने लक्ष्य के करीब आते जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देश में अब तक 18 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इनमें 90 फीसद बुजुर्ग और 70 फीसद वयस्क यानी 27 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते के अंत तक हम 16 करोड़ अमेरिकियों के पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।

इससे पहले देश के 245वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अमेरिका COVID-19 महामारी से जल्द ही आजाद हो जाएगा। उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने भाषण के दौरान कहा था, ‘आज हम एक घातक वायरस से अपनी आजादी के करीब हैं। आज हमने इस वायरस के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल कर ली है।’

सीएनएन हेल्थ के अनुसार, अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के 33,746,246 मामले सामने आ चुके हैं और 605,526 मौतें दर्ज की गई हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना महामारी की तीसरी लहर अक्टूबर तक आ सकती है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि कोरोना के तहत लगी पाबंदियां हटाने से कई देशों में जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *