06 June, 2026 (Saturday)

बाथरूम में ऐसी तस्वीर क्लिक करने पर ट्रोल हुए तुषार कपूर, लोगों ने कहा- ‘क्या हाल बना लिया…’

जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर फिलहाल बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और उनके लिए खास तस्वीरें-वीडियो साझा करते रहते है। इन दिनों तुषार कपूर अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उनकी इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल तुषार कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीर साझा की हैं। यह उनकी सेल्फी तस्वीर है जो उन्होंने बाथरूम में ली है। इन तस्वीरों में तुषार कपूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर सफेद दाढ़ी साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे वह काफी उम्रदराज दिख रहे हैं। ऐसे में उन्हें बहुत से लोग ट्रोल कर रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने तुषार कपूर की तस्वीर पर कमेंट करत हुए लिखा, ‘बुढ़े हो गये गुरू।’ वहीं दूसरी यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘बुढ़े लग रहे हो रामू काका।’ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘मेरे भाई क्या हाल बना लिया।’ एक और ने लिखा, ‘बुढ़े हो गए अब तो।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘सर अपनी हालत देखो, अब ऐसी सेल्फी पोस्ट करोगे तो रोहित (शेट्टी) भी काम नहीं दे पाएंगे आपको।’

jagran

jagran

इनके अलावा और भी कोई सोशल मीडिया यूजर्स ने तुषार कपूर की तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया है। बात करें तुषार कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह अब अभिनेता के साथ निर्माता के तौर भी जाने जाते हैं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की है। फिल्म लक्ष्मी इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा तुषार कपूर जल्द पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आएंगे।

तुषार कपूर एक बार फिर एक्टिंग के मैदान में उतर पड़े हैं। बीते दिनों तुषार ने अपनी अगली फिल्म मारीच का एलान किया, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। तुषार कपूर फिल्म में पुलिस अधिकारी के भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अपनी नई फिल्म की घोषणा तुषार कपूर ने इस साल जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *