06 June, 2026 (Saturday)

बरवा राजापाकड़ ने पटहेरवा को आठ विकेट से हराया द्वितीय बंगरा दुमही प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित खेल मैदान में बीडीपीएल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में द्वितीय बंगरा-दुमही प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन आदर्श क्रिकेट क्लब बरवा राजापाकड़ ने स्टार क्रिकेट क्लब पटहेरवा को आठ विकेट से पराजित किया। बुधवार को खेले गए छठवें मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटहेरवा की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 90 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवा राजापाकड़ की टीम ने 8.3ओवर में दो विकेट के नुक़सान पर मैच जीत लिया।  इस प्रकार बरवा राजापाकड़ ने 8 विकेट से मैच जीत कर अगले दौर में जगह बना ली। मंगलवार को खेले गए पांचवें मुकाबले में
आमना इलेवन पकड़ी ने सीपी हास्पीटल कुबेरनाथ को  पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
तालिम अंसारी, सिराज अंसारी ने अंपारिंग, अमित कुमार ने स्कोरिंग व सोनू ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रामचंद्र राय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, आशुतोष राय, विवेक गोंड, कामोद, जहीर, विपिन कुमार, पीयूष, कवींद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *