06 June, 2026 (Saturday)

‘बाहुबली’ प्रभास देने जा रहे हैं फैंस को तोहफा, जल्द कर सकते हैं नई फिल्म का ऐलान

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास हिंदी फिल्म के दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। प्रभास के लुक्स पर और उनके अभिनय पर दर्शक अपना दिल हार बैठते हैं। अब खबर है कि प्रभास जल्द ही अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं। प्रभास आने वाले दिनों में अपनी 25वीं फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। इस खबर से प्रभास के फैंस के बीच खासी खुशी देखने को मिल रही है।

सूत्रों की माने तो, ‘प्रभास की 25वीं फिल्म निश्चित रूप से अद्भुत होगी और सुपरस्टार जल्द ही इसकी विशेष घोषणा भी करेंगे। जबकि फ़िल्म से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखा गया है, अभी जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी उनकी अन्य पिछली फिल्मों से पूरी तरह से अलग होने वाली है।’ कहा जा रहा है कि 7 अक्टूबर को प्रभास ये बड़ा अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

ग्रेपवाइन का मानना है कि फिल्म में प्रभास को पहले कभी नहीं देखी गई भूमिका में दिखाया जाएगा, जहां वह पहली बार एक ब्लॉकबस्टर निर्देशक के साथ जुड़ेंगे, जिसे एक कल्ट का दर्जा प्राप्त है। भारतीय फिल्म उद्योग में सुपरस्टार की स्थिति तक पहुंचने पर, सितारे आमतौर पर एक विशेष भूमिका में टाइपकास्ट हो जाते हैं, खासकर उस तरह की जिसकी प्रशंसकों को उम्मीद होती है लेकिन प्रभास के अब तक के सफर पर नजर डाली जाए तो वो ये आश्वस्त करते हैं कि वो जरूर कुछ नया और अलग ही करने वाले हैं।

दुनिया भर में प्रभास के प्रशंसक 7 अक्टूबर 2021 को उनकी 25वीं फिल्म की घोषणा सुनकर बेहद खुश होंगे। जिसका अब सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि प्रभास ने फिल्म ‘साहो’ से हिंदी सिनेमा में भी डेब्यू कर लिया है। उन्हें इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ देखा गया था। फिल्म में प्रभास जमकर एक्शन करते नजर आए थे। उनके फैंस ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। फिलहाल प्रभास जल्द ही फिल्म ‘राधेश्याम’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *