Babil Khan ने पिता इरफान खान को पहली पुण्यतिथि पर किया याद, लिखा- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता
बाबिल खान ने अपने पिता इरफान खान की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। इरफान खान का निधन नयूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के साथ लंबी लड़ाई के बाद हो गया था। अब बाबिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उन्हें याद करते एक लंबे पोस्ट में बताया कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इरफान खान की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी मेज को सही करते नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को इंस्टा. पर शेयर कर उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘कीमो आपको अंदर से जला रहा था इसलिए आप सरल चीजों को ढूंढते थे जैसे की अपनी पत्रिकाओं को लिखने के लिए अपनी मेज को खुद से ठीक करना। इसमें एक तरह की शुद्धता है, मैं अब तक इसे ढूंढ नहीं पाया हूं। मेरे बाबा द्वारा बनाई गई ये पहले की ही एक विरासत है, जो एक पूर्ण विराम है। उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता। वो सबसे अच्छे दोस्त, पार्टनर, पिता, भाई थे।’
